Lucknow के मडियांव में युवक की मौत पर हंगामा, निजी अस्पताल में लापरवाही का आरोप, सड़क जाम करने की कोशिश

Lucknow: राजधानी लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

खबर के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ा कि अस्पताल प्रशासन और मृतक के परिजनों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। प्रदर्शन कर रहे लोग सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को मौके पर बुलाकर स्थिति को संभालने की कोशिश की गई।