Lucknow में युवक को डेयरी फार्म ले जाकर बेरहमी से पीटा, आंखों में मिर्च झोंकी और हाथ-पैर तोड़े

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में शनिवार रात एक युवक के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। हमलावरों ने युवक को उसके काम करने वाली साइट से जबरन उठाकर एक डेयरी फार्म पर ले गए और वहां उसे बुरी तरह पीटा। इस हमले में युवक

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में शनिवार रात एक युवक के साथ बर्बरता की घटना सामने आई है। हमलावरों ने युवक को उसके काम करने वाली साइट से जबरन उठाकर एक डेयरी फार्म पर ले गए और वहां उसे बुरी तरह पीटा। इस हमले में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले युवक की आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया ताकि वह बचाव न कर सके। इसके बाद लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। मारपीट इतनी भीषण थी कि युवक के दोनों हाथ और पैर टूट गए। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

यह पूरी वारदात मड़ियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।