Lucknow के मड़ियांव में दुकान में घुसकर युवक ने की अश्लील हरकत, महिलाओं के सामने उतार दिए कपड़े
Lucknow/Madiyaon : राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति दुकान के अंदर घुसकर महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर नंगा हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वा
Lucknow/Madiyaon : राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति दुकान के अंदर घुसकर महिलाओं के सामने कपड़े उतारकर नंगा हो गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना मड़ियांव इलाके की एक दुकान में हुई। आरोपी युवक दुकान में घुसा और वहां मौजूद महिलाओं के सामने अपने कपड़े उतार दिए। इतना ही नहीं, उसने अपने गुप्तांग दिखाकर गंदा इशारा भी किया। बताया जा रहा है कि इस हरकत के पीछे पुराने लेनदेन का विवाद था।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोग इस घिनौनी हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है, हालांकि अभी तक किसी आधिकारिक बयान या आरोपी की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।