Lucknow में युवक को चाकू मारने वाला डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, मड़ियांव पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने इस पूरे मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी क

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने इस पूरे मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह टूटा हुआ चाकू भी बरामद कर लिया है, जिसका इस्तेमाल हमले के दौरान किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान डिलीवरी बॉय ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद मड़ियांव थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और जांच शुरू की। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।