Lucknow के मॉल में विराट कोहली के हमशक्ल ने किया प्रैंक, सेल्फी के लिए उमड़ी भारी भीड़
Lucknow: राजधानी लखनऊ के एक बड़े मॉल में उस समय हंगामा मच गया जब विराट कोहली जैसा दिखने वाला एक शख्स वहां पहुंचा। सोशल मीडिया क्रिएटर Kartik Sharma ने विराट कोहली का रूप धारण कर एक प्रैंक किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग
Lucknow: राजधानी लखनऊ के एक बड़े मॉल में उस समय हंगामा मच गया जब विराट कोहली जैसा दिखने वाला एक शख्स वहां पहुंचा। सोशल मीडिया क्रिएटर Kartik Sharma ने विराट कोहली का रूप धारण कर एक प्रैंक किया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग उन्हें असली क्रिकेटर समझ बैठे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ में लग गया।
यह पूरी घटना 6 जुलाई की है, जिसका वीडियो Kartik Sharma ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में दिख रहा है कि वह एक BMW कार से उतरे थे और उनके साथ चार बाउंसर भी थे। उन्होंने विराट कोहली की तरह ही हेयरस्टाइल, टैटू और Royal Challengers Bangalore की जर्सी पहनी हुई थी, जिस वजह से उन्हें पहचानना मुश्किल था।
हैरानी की बात यह रही कि मॉल के सुरक्षाकर्मी भी उन्हें असली विराट कोहली समझ बैठे। सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर उनके साथ चलने लगे ताकि प्रशंसकों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। 7 जुलाई को जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो इस प्रैंक को लेकर लोगों के बीच बहस शुरू हो गई।
कई लोगों ने इस प्रैंक पर चिंता जताई है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस तरह के प्रैंक से प्रशंसकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है। साथ ही यह बात भी सामने आई कि सुरक्षाकर्मी अपनी मूल ड्यूटी छोड़कर उनके साथ चल रहे थे, जिससे किसी आपात स्थिति में मॉल में भगदड़ मचने का खतरा हो सकता था। फिलहाल इस मामले में मॉल प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।