Lucknow में लिव-इन पार्टनर ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया प्रताड़ना और आर्थिक शोषण का आरोप
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में एक युवती ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के प
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में एक युवती ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतका के परिवार वालों ने उसके पार्टनर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पार्टनर ने युवती का मानसिक और आर्थिक शोषण किया था। उनके मुताबिक, पार्टनर ने युवती को धोखा दिया और उसे काफी प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या से पहले असल में क्या हुआ था।