Lucknow में LDA के JE समेत 3 गिरफ्तार, 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जोन-5 में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) दिनेश वर्मा को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस माम

Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जोन-5 में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) दिनेश वर्मा को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में JE के साथ एक सुपरवाइजर और एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया है।

पूरी घटना गोमती नगर स्थित LDA गेट के पास हुई। दरअसल, एक बिल्डर ने उत्तर प्रदेश विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट के लखनऊ सेक्टर के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक, JE दिनेश वर्मा ने बिल्डर के निर्माण कार्य पर कार्रवाई रोकने के बदले 15 लाख रुपये की मांग की थी। बिल्डर ने एक साथ इतनी रकम देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद यह तय हुआ कि पैसे दो किस्तों में दिए जाएंगे और हर किस्त 7.5 लाख रुपये की होगी।

विजिलेंस टीम ने जब शिकायत की गोपनीय जांच की, तो रिश्वत लेने की बात सही पाई गई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही JE दिनेश वर्मा ने 5 लाख रुपये लिए, उन्हें धर दबोचा। बताया जा रहा है कि JE ने IGRS पोर्टल पर आई एक शिकायत का डर दिखाकर बिल्डर को धमकाया था और काम चालू रखने के लिए पैसों की मांग की थी। पकड़े गए अन्य लोगों में सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और एक निजी व्यक्ति श्रवण कुमार शामिल हैं।