Lucknow में LDA का बड़ा एक्शन, लोनापुर रोड पर 3 अवैध प्लाटिंग्स को बुलडोजर से ढहाया

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ LDA ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को लोनापुर रोड पर बिना नक्शा पास कराए की जा रही तीन अवैध प्लाटिंगों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके के

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ LDA ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को लोनापुर रोड पर बिना नक्शा पास कराए की जा रही तीन अवैध प्लाटिंगों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

यह पूरी कार्रवाई जोनल अधिकारी Devansh Trivedi के नेतृत्व में की गई। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही ताकि किसी भी तरह की बाधा न आए। LDA की टीम ने पाया कि इन प्लाटिंग्स के लिए कोई स्वीकृत मानचित्र (Approved Map) नहीं लिया गया था, इसलिए इन्हें अवैध मानते हुए तोड़ दिया गया।

प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध प्लाटिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। लोनापुर रोड पर हुई इस कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से निर्माण कार्यों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया।