Lucknow में पूर्व सपा विधायक के अवैध कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, 3000 वर्गमीटर सरकारी जमीन कराई मुक्त

Lucknow: राजधानी लखनऊ के जियामऊ इलाके में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पूर्व सपा विधायक रामपाल के अवैध कॉम्प्लेक्स को ढहाने के लिए गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को कई बुलडोजर और जेसीबी मशीनें लगाई गईं। यह कार्रवाई लखनऊ

Lucknow: राजधानी लखनऊ के जियामऊ इलाके में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पूर्व सपा विधायक रामपाल के अवैध कॉम्प्लेक्स को ढहाने के लिए गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को कई बुलडोजर और जेसीबी मशीनें लगाई गईं। यह कार्रवाई लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की है।

LDA के प्रवर्तन जोन-6 की टीम ने बताया कि यह कॉम्प्लेक्स करीब 3000 वर्गमीटर नजूल यानी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था। यह जगह भाजपा के प्रस्तावित प्रदेश मुख्यालय के पास स्थित है। प्रशासन का कहना है कि इस जमीन को खाली कराकर यहां 500 मीटर लंबी सड़क बनाई जानी है, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके और लंबे समय से रुकी हुई परियोजना पूरी हो। इस सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा जियामऊ पेट्रोल पंप की तरफ और 200 मीटर हिस्सा जियामऊ बस्ती की ओर प्रस्तावित है।

अधिकारियों के मुताबिक, इस अवैध निर्माण के खिलाफ साल 2016 में भी कार्रवाई की गई थी, लेकिन किसी वजह से वह काम अधूरा रह गया था। अब इसे पूरी तरह हटा दिया गया है। LDA ने साफ किया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बता दें कि रामपाल यादव को अप्रैल 2016 में समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए निकाला गया था। उन पर पार्टी की छवि खराब करने और अवैध गतिविधियों के आरोप लगे थे। साथ ही 29 अप्रैल 2016 को LDA की टीम पर हमला करने के मामले में उन्हें और उनके आठ साथियों को गिरफ्तार भी किया गया था।