Lucknow में जमीन कब्जाने का आरोप, महिलाओं ने किया थाने का घेराव; पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लगे गंभीर आरोप

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में जमीन कब्जाने के एक मामले को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस थाने का घेराव किया और हाथों में पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई।

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में जमीन कब्जाने के एक मामले को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने पुलिस थाने का घेराव किया और हाथों में पोस्टर लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई। यह पूरा मामला पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके करीबियों से जुड़ा बताया जा रहा है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि जेल में बंद पूर्व मंत्री Gayatri Prasad Prajapati और उनके साथियों ने मिलकर उनकी जमीन जबरन कब्जा ली है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि Giri Prasad और उनके पार्टनर्स ने उसके पति को नशीला पदार्थ पिलाकर धोखे से जमीन का सौदा करवाया।

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी परेशान है और न्याय की मांग कर रहा है। महिलाओं ने थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ताकि उनकी जमीन वापस मिल सके।