Lucknow में श्रमिकों के लिए पंजीकरण शिविर, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ; अर्जुनगंज लेबर अड्डे पर लगा कैंप

Lucknow : राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज लेबर अड्डे पर मंगलवार और बुधवार को श्रमिकों के लिए एक विशेष पंजीकरण और जागरूकता शिविर लगाया गया। यह अभियान श्रम विभाग लखनऊ और विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से चलाया गया ताकि निर्माण श्रमिक

Lucknow : राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज लेबर अड्डे पर मंगलवार और बुधवार को श्रमिकों के लिए एक विशेष पंजीकरण और जागरूकता शिविर लगाया गया। यह अभियान श्रम विभाग लखनऊ और विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से चलाया गया ताकि निर्माण श्रमिकों को सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा के लाभ मिल सकें।

इस अभियान के जरिए श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) की विभिन्न सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। अपर श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी लाभ पाने के लिए बोर्ड के साथ पंजीकरण कराना और समय पर उसका नवीनीकरण कराना जरूरी है। जिन श्रमिकों ने चार साल से अपना पंजीकरण रिन्यू नहीं कराया है, उन्हें निष्क्रिय सूची में डाल दिया जाएगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया को अब काफी आसान कर दिया गया है। 18 से 60 वर्ष की आयु के निर्माण श्रमिक केवल आधार कार्ड और 90 दिन के कार्य अनुभव के आधार पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए श्रमिक सीएससी ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर, ई-गवर्नेंस सेंटर या आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in का उपयोग कर सकते हैं।

योजना का नाम मिलने वाला लाभ
स्वास्थ्य बीमा 5 लाख रुपये तक कैशलेस कवर, मृत्यु/विकलांगता पर 2 लाख रुपये
शिक्षा सहायता अटल आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 और 9 में मुफ्त शिक्षा
आर्थिक मदद पेंशन, कन्या विवाह सहायता और मातृत्व/शिशु सहायता
अन्य लाभ कौशल विकास और संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना

सरकार ने योजनाओं के नाम पर होने वाली अवैध वसूली को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अगर कोई व्यक्ति लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो श्रमिक टोल-फ्री नंबर 18001805412 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि ई-श्रम पोर्टल पर 14 जुलाई 2026 तक 31.78 करोड़ से ज्यादा असंगठित श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं।