Lucknow में छत पर सो रहा था व्यापारी, नीचे से चोरों ने उड़ाया सामान

Lucknow: राजधानी के कृष्णनगर इलाके में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यापारी अपनी छत पर सो रहा था और इसी बीच चोरों ने नीचे घुसकर उसका कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित को सुबह नींद खुलने के बाद पता चला कि उसके

Lucknow: राजधानी के कृष्णनगर इलाके में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यापारी अपनी छत पर सो रहा था और इसी बीच चोरों ने नीचे घुसकर उसका कीमती सामान पार कर दिया। पीड़ित को सुबह नींद खुलने के बाद पता चला कि उसके घर का सामान बिखरा पड़ा है और कई चीजें गायब हैं।

पीड़ित अमित कुमार मूल रूप से प्रयागराज के नवाबगंज के रहने वाले हैं और लखनऊ के कृष्णनगर में जयपुरिया स्कूल के पास पंडित खेड़ा में किचन सेंटर चलाते हैं। यह घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे जब अमित छत से नीचे उतरे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त है। चोर उनके दो मोबाइल फोन, दस हजार रुपये नगद और घर का अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में रात करीब 1:50 बजे तीन संदिग्ध चोर नजर आए हैं, जिन्हें पुलिस ने अपनी जांच के लिए सुरक्षित कर लिया है।

इस मामले में कृष्णनगर इंस्पेक्टर P.K. Singh ने बताया कि अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही लिखित शिकायत मिलेगी, केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।