Lucknow में जानलेवा हमले का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, गर्दन पर चाकू से किया था हमला
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में हुए एक खौफनाक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वह चाकू भी बरामद कर लिया गया
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में हुए एक खौफनाक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वह चाकू भी बरामद कर लिया गया है, जिसका इस्तेमाल उसने इस हमले में किया था।
यह पूरी घटना सोमवार रात करीब 11:30 बजे की है। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के जाफर खेड़ा में अभय कुमार अपने पालतू कुत्ते को टहला रहे थे, तभी उसी मोहल्ले के रहने वाले अशोक कुमार ने उन पर हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते अशोक ने सब्जी काटने वाले चाकू से अभय की गर्दन पर वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े।
घायल अभय कुमार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायल के बड़े भाई संदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया। इंस्पेक्टर पी.के. सिंह के नेतृत्व में कृष्णानगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी अशोक कुमार को दबोच लिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।