Lucknow में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, नाले में गिरने से हालत गंभीर
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में एक तेज रफ्तार सफेद कार ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरीं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। य
Lucknow: राजधानी के कृष्णानगर इलाके में एक तेज रफ्तार सफेद कार ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरीं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
यह हादसा 9 अगस्त रविवार की शाम को हुआ। बजरंगनगर की रहने वाली निशा विष्णुलोक से खरीदारी करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात सफेद कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सीधे नाले में जा गिरीं। इस हादसे में निशा के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है और उनके जबड़े में अंदरूनी चोटें आई हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें लगी हैं, जिसके बाद उन्हें बाराबिरवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित महिला ने इस मामले में कृष्णानगर थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का नंबर ट्रेस कर लिया है। अब पुलिस आरोपी चालक की तलाश में अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।