Lucknow में बिजली लाइन का खंभा गिरा, मकानों पर गिरी हाईटेंशन तार, लोगों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Lucknow/Lucknow: राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मानस नगर कॉलोनी में 11 केवी बिजली लाइन का खंभा अचानक गिर गया, जिससे हाईटेंशन तार सीधे पास के मकानों पर जा गिरे। इस घटना से इलाक

Lucknow/Lucknow: राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मानस नगर कॉलोनी में 11 केवी बिजली लाइन का खंभा अचानक गिर गया, जिससे हाईटेंशन तार सीधे पास के मकानों पर जा गिरे। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर गए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली के खंभे और तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके थे। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी अधिकारियों को इस खतरे के बारे में बताया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का यह भी कहना है कि जब हादसा हुआ तो अफसरों ने फोन तक नहीं उठाया। कॉलोनी के लोग अब मांग कर रहे हैं कि इलाके के सभी पुराने पोल और जर्जर तारों को जल्द से जल्द बदला जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।