Lucknow में किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा, घंटों लगा रहा जाम, JCB और हाइड्रा से हटाए गए वाहन
Lucknow: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. किसान पथ यानी आउटर रिंग रोड पर खुशहालगंज के पास दो गाड़ियां आपस में आमने-सामने से टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर लंबा जाम लग गया
Lucknow: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. किसान पथ यानी आउटर रिंग रोड पर खुशहालगंज के पास दो गाड़ियां आपस में आमने-सामने से टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर लंबा जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
यह हादसा 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4:00 बजे हुआ. दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया. जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को मौके पर बुलाना पड़ा.
सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए हाइड्रा और JCB मशीन का इस्तेमाल किया गया. काफी मशक्कत के बाद गाड़ियों को रास्ते से हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हो पाया.