Lucknow में किसान पथ पर भीषण हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुसा डंपर, लंबा जाम लगा
Lucknow: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के किसान पथ (आउटर रिंग रोड) पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खुशहालगंज के पास एक तेज़ रफ़्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रहे
Lucknow: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के किसान पथ (आउटर रिंग रोड) पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खुशहालगंज के पास एक तेज़ रफ़्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रहे दूसरे डंपर से ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। सीतापुर से कानपुर की ओर जा रहा डंपर इतना तेज़ था कि टक्कर के बाद उसका केबिन अलग हो गया और बॉडी सड़क पर पलट गई। इस टक्कर में कानपुर के रहने वाले डंपर चालक निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गए और केबिन में ही फंस गए। वहीं, दूसरे डंपर का चालक हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद डायल 112 पर सूचना दी गई थी, लेकिन क्षेत्रीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घायल चालक निर्मल को मदद के लिए मौजूद लोगों ने बस के जरिए इलाज के लिए कानपुर भेजा। सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होकर खड़े होने से करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। बाद में NHAI की टीम जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और सड़क से मलबे व वाहनों को हटाकर ट्रैफिक को दोबारा चालू करवाया।