Lucknow के खंदारी बाजार में मकान की छत पर लगी आग, संकरी गली के कारण नहीं पहुंच सकी दमकल की गाड़ी

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में स्थित खंदारी बाजार में गुरुवार शाम एक मकान की छत पर आग लग गई। कोहिनूर पैलेस के पास रहने वाले इमरान के घर के स्टोररूम में अचानक आग भड़कने से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में स्थित खंदारी बाजार में गुरुवार शाम एक मकान की छत पर आग लग गई। कोहिनूर पैलेस के पास रहने वाले इमरान के घर के स्टोररूम में अचानक आग भड़कने से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।

घटना गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे की है। आग मकान की छत पर बने टीन शेड वाले स्टोररूम में लगी थी। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग डर गए और उन्होंने खुद ही पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई।

हजरतगंज फायर स्टेशन के FSO रामकुमार रावत ने बताया कि कंट्रोल रूम पर शाम करीब चार बजे जानकारी मिली थी। हालांकि, खंदारी बाजार की गलियां काफी संकरी हैं, जिसकी वजह से दमकल की गाड़ी मकान तक नहीं पहुंच सकी और उसे सड़क पर ही खड़ा करना पड़ा। इसके बाद दमकल कर्मियों ने गाड़ी में रखे फायर एक्सटिंग्यूशर का इस्तेमाल किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ और न ही किसी की जान गई। लेकिन स्टोररूम में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।