Lucknow में ‘कविताई 3.0’ कार्यक्रम, साहित्यकारों और पत्रकारों ने वीर भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि
Lucknow: राजधानी लखनऊ में वीर भरत तिवारी की याद में ‘कविताई 3.0’ और एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों और साहित्यकारों ने हिस्सा लिया और भरत तिवारी के राष्ट्रप्रे
Lucknow: राजधानी लखनऊ में वीर भरत तिवारी की याद में ‘कविताई 3.0’ और एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों और साहित्यकारों ने हिस्सा लिया और भरत तिवारी के राष्ट्रप्रेम और समाजसेवा के कार्यों को याद किया।
भरत तिवारी की मृत्यु के बाद से ही उनके सम्मान में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। 7 जुलाई 2026 को हुए इस आयोजन में वक्ताओं ने उनके जनहितकारी कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान एक कवि ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर व्यंग्यात्मक कविता भी सुनाई, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।
बता दें कि पिछले कुछ समय में उनके लिए कई श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई थीं। 22 जून को लखनऊ के गांधी पार्क में राघव मिश्रा और जिया मिश्रा के नेतृत्व में सभा हुई थी, वहीं 27 जून को गोमती नगर के मनोज पांडे चौराहे पर जय परशुराम अखंड ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम किया गया। आचार्य संदीप मिश्रा ने इस दौरान उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
न्याय की मांग को लेकर भी आंदोलन जारी है। 28 जून को मोहनलालगंज में युवा विश्वास दल, राजपूत करणी सेना और निगोहां प्रेस क्लब ने कैंडल मार्च निकाला था। वहीं, बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में 30 जून को उनकी तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा हुई, जिसमें यूपी, बिहार, एमपी, हरियाणा और झारखंड से लोग पहुंचे थे। अब 17 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विशाल श्रद्धांजलि सभा और प्रदर्शन की तैयारी है।