Lucknow में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- शहीद परिवारों का सम्मान हमारा दायित्व

Lucknow: राजधानी लखनऊ के शहीद स्मारक और कारगिल स्मृति वाटिका में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने देश की रक्षा में जान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धां

Lucknow: राजधानी लखनऊ के शहीद स्मारक और कारगिल स्मृति वाटिका में 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने देश की रक्षा में जान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया और उनकी समस्याओं को सुनने का भरोसा दिया गया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि शहीद परिवारों का सम्मान करना और उनकी दिक्कतों को समय पर दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने याद दिलाया कि कारगिल युद्ध के समय वह खुद सैनिकों का हौसला बढ़ाने सीमा क्षेत्र तक गए थे। ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के सभी सैनिक परिवारों की पहचान कर उन्हें सम्मानित करने की बात कही।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने भी शहीदों को नमन किया। उन्होंने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि कुछ विदेशी ताकतें देश में आपसी झगड़े और वैमनस्यता फैलाना चाहती हैं, इसलिए युवाओं को अपने ब्रेनवॉश के खतरे के प्रति सावधान रहना चाहिए। वहीं लखनऊ की महापौर सुषमा खरकवाल ने भरोसा दिलाया कि शहीद परिवारों की नगर विकास से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पांडेय, राइफलमैन सुनील जंग, कैप्टन आदित्य मिश्र और लांसनायक केवलानंद द्विवेदी समेत कई बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दिन को भारतीय सैनिकों के शौर्य और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक बताते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कारगिल नायकों को याद किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्रास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अब पाकिस्तान से सिर्फ PoK पर ही बात होगी और आतंकवाद को उसकी सरकारी नीति का हिस्सा बताया।

इससे पहले 25 जुलाई को उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था ने सैनिक सम्मान समारोह किया था और अमर बलिदानियों की याद में कैंडल मार्च निकाला गया था। नगर निगम लखनऊ ने कारगिल पार्क में एक कार्यक्रम रखा था, जहां महापौर और पूर्व सैनिकों ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।