Lucknow-Kanpur Road पर युवक ने वाहनों पर बरसाए ईंट-पत्थर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

UP/Lucknow: लखनऊ-कानपुर रोड पर एक युवक ने अचानक सड़क पर चल रहे वाहनों पर ईंट और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. इस हमले में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच

UP/Lucknow: लखनऊ-कानपुर रोड पर एक युवक ने अचानक सड़क पर चल रहे वाहनों पर ईंट और पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. इस हमले में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, हमला करने वाला युवक घायल बाइक सवार की बाइक छीनकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने आरोपी युवक के साथ-साथ एक कार में सवार तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस इन चारों लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि हमले की वजह पता चल सके.