Lucknow में सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ्तार DCM की चपेट में आया रजनीकांत
Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार DCM की टक्कर से 30 साल के युवक रजनीकांत तिवारी की जान चली गई। यह घटना गुरुवार रात सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में ह
Lucknow: राजधानी के कानपुर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार DCM की टक्कर से 30 साल के युवक रजनीकांत तिवारी की जान चली गई। यह घटना गुरुवार रात सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में हुई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा अमौसी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित मस्जिद के पास हुआ। रजनीकांत तिवारी सड़क पर थे तभी एक तेज रफ्तार DCM ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सरोजनीनगर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।