UP में सड़क हादसा, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 लोग घायल

UP/Lucknow: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की ज

UP/Lucknow: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।