Lucknow-Kanpur एक्सप्रेसवे पर 27 जुलाई से चलेंगी रोडवेज बसें, 1 घंटे 45 मिनट में पूरा होगा सफर

Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब एक्सप्रेसवे के जरिए दोनों शहरों के बीच रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। 27 जुलाई, 2026 से इन बसों की सर्विस शुरू होगी, जिससे यात्रियों का सम

Lucknow: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब एक्सप्रेसवे के जरिए दोनों शहरों के बीच रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। 27 जुलाई, 2026 से इन बसों की सर्विस शुरू होगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर आसान होगा।

इन बसों को ‘ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे’ के नाम से चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) इन बसों का संचालन करेगा। ये बसें लखनऊ के आलमबाग टर्मिनल से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। एक्सप्रेसवे के जरिए 90 किलोमीटर की दूरी मात्र 1 घंटे 45 मिनट में तय की जाएगी।

किराये की बात करें तो झकरकटी तक का कुल किराया 151 रुपये तय किया गया है। यह सामान्य रूट की बसों के पुराने किराये 123 रुपये से 28 रुपये ज्यादा है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि टोल शुल्क की वजह से किराये में यह बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल साधारण बसों का किराया तय हो गया है, जबकि एसी बसों के किराये पर अभी विचार चल रहा है।

स्टॉपेज (रुकने की जगह) दूरी (किमी) किराया (रुपये)
मोहनलालगंज कट 20 42
बनी कट 24 51
उन्नाव बाईपास 64 110
आजाद मार्ग 73 129
झकरकटी 90 151

यात्रियों की सुविधा के लिए लखनऊ में क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय का एक कंट्रोल रूम नंबर 8726005808 जारी किया गया है, जिस पर लोग अपनी शिकायतें या सुझाव भेज सकते हैं। बता दें कि इस 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (NE-6) का उद्घाटन 13 जुलाई, 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस एक्सप्रेसवे पर चार पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है, लेकिन दोपहिया वाहनों का जाना मना है।