Lucknow-Kanpur Expressway का हिस्सा धंसा, उद्घाटन के 12 दिन बाद उखड़ा डामर, NHAI ने दी सफाई

UP/Unnao : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में सड़क धंसने और डामर उखड़ने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुए अभी सिर्फ 12 दिन ही बीते हैं। यह घटना उन्नाव जिले के कोरारी इलाके

UP/Unnao : लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में सड़क धंसने और डामर उखड़ने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन हुए अभी सिर्फ 12 दिन ही बीते हैं। यह घटना उन्नाव जिले के कोरारी इलाके के पास हुई है, जिसके बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई 2026 को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सड़क की हालत खराब होने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए। समाजवादी पार्टी के नेता मधुसूदन यादव ने भी इस वीडियो को साझा करते हुए काम की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं।

मामले पर सफाई देते हुए NHAI के परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा ने कहा कि यह सड़क का धंसना नहीं था। उन्होंने बताया कि धंसने का मतलब होता है मिट्टी का बैठ जाना और पूरी सड़क का नीचे चले जाना, लेकिन यहां सिर्फ ऊपरी सतह प्रभावित हुई थी। उनके मुताबिक डामर की सड़कों पर कभी-कभी ऐसी तकनीकी दिक्कतें आ जाती हैं।

NHAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले की अलग से कोई जांच नहीं कराई जाएगी क्योंकि इसे एक सामान्य तकनीकी समस्या माना गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित हिस्से पर पैच वर्क कर दिया गया है। फिलहाल सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित कर दिया गया है और गाड़ियां सामान्य रूप से चल रही हैं। इस प्रोजेक्ट का ठेका PNC InfraTech Limited को दिया गया था।