Lucknow-Kanpur Expressway पर सड़क धंसने के बाद बड़ी कार्रवाई, प्रोजेक्ट मैनेजर हटाए गए और टोल हुआ माफ
UP: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ दिनों में सड़क धंसने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस गंभीर मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कदम उठाते हुए परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को उनके पद से
UP: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ दिनों में सड़क धंसने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस गंभीर मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कदम उठाते हुए परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को उनके पद से हटा दिया है। साथ ही, यात्रियों को राहत देते हुए अगले आदेशों तक एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे 13 जुलाई 2026 को शुरू हुआ था और 14 जुलाई को इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया था। लेकिन उद्घाटन के महज 20 दिनों के भीतर ही सड़क छह अलग-अलग जगहों पर धंस गई। इस लापरवाही की जांच के लिए अब IIT Kharagpur की एक टीम बुलाई गई है। यह टीम दो दिनों के भीतर मौके पर पहुंचेगी और एक हफ्ते में अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी।
NHAI ने इस मामले में ठेकेदार कंपनी PNC Infraटेक लिमिटेड के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। कंपनी को ‘नॉन-परफ़ॉर्मर’ माना जाएगा और सड़क धंसने से हुए नुकसान के साथ-साथ टोल की भरपाई भी ठेकेदार को ही करनी होगी। इसके अलावा, पूर्व परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
फिलहाल नकुल प्रकाश वर्मा की जगह बरेली की परियोजना निदेशक नवरत्न को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक्सप्रेसवे पर 5 किलोमीटर का डायवर्जन किया गया है ताकि यातायात प्रभावित न हो। प्रशासन का दावा है कि मरम्मत का पूरा काम 6 अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।