Lucknow-Kanpur Expressway का 13 जुलाई को उद्घाटन, बिना रुके कटेगा टोल, 45 मिनट में पहुंचेंगे मंजिल
UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही एक नए एक्सप्रेसवे की शुरुआत करने जा रही है, जिससे इन दोनों शहरों के बीच की दूरी और समय काफी कम हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे की सबसे
UP: लखनऊ और कानपुर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही एक नए एक्सप्रेसवे की शुरुआत करने जा रही है, जिससे इन दोनों शहरों के बीच की दूरी और समय काफी कम हो जाएगा. इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यहां टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रुकने की जरूरत नहीं होगी, जिससे सफर और भी आसान हो जाएगा.
इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई 2026 को रक्षा मंत्री Rajnath Singh, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath करेंगे. आम जनता के लिए वाहनों का संचालन और टोल वसूली 14 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. लगभग 63 किलोमीटर लंबे इस 6-लेन एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब 4,700 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इसके शुरू होने के बाद लखनऊ से कानपुर पहुंचने में लगने वाला समय 2.5 घंटे से घटकर अब सिर्फ 35 से 60 मिनट रह जाएगा.
यह यूपी का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे होगा जहां ‘बैरियर-लेस’ टोल सिस्टम होगा. यानी गाड़ियां 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिना रुके टोल पार कर सकेंगी. इसके लिए FASTag और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (ANPR) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. शुरुआत के तीन महीने तक NHAI खुद टोल का संचालन करेगा. ध्यान रहे कि इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों का जाना मना है. भारी वाहनों के लिए टोल से पहले वेइंग मशीन लगाई गई है, ताकि वजन के हिसाब से टैक्स लिया जा सके.
टोल प्लाजा की बात करें तो लखनऊ के मिरानपुर पिनवट, खांडेदेव/शिवपुरा, बनी, उन्नाव के लालगंज/अमरसस और कानपुर के आजाद नगर/शुक्लागंज बाईपास पर बनाए गए हैं. इनमें से चार जगहों पर टैक्स वसूला जाएगा, जबकि आउटर रिंग रोड से जुड़ने वाले टोल पर कोई टैक्स नहीं लगेगा.
टोल दरों की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:
| वाहन का प्रकार | एक तरफा किराया | वापसी किराया (24 घंटे) |
|---|---|---|
| कार, जीप, वैन | ₹275 | ₹415 |
| हल्के वाणिज्यिक वाहन | ₹445 | ₹670 |
| बस और ट्रक | ₹935 | ₹1450 |
| मल्टी-एक्सल वाहन | ₹1200 | ₹1530 |
नियमित यात्रा करने वालों के लिए सालाना FASTag पास ₹3,075 में मिलेगा, जिससे एक यात्रा का खर्च करीब ₹15 पड़ेगा. वहीं मासिक पास (50 यात्राएं) ₹9,220 का होगा. इस एक्सप्रेसवे में सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा कैमरे, स्पीड रडार और स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लगाए गए हैं. यह रास्ता आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा, जिससे यूपी डिफेंस कॉरिडोर और कानपुर के चमड़ा उद्योग को बड़ा फायदा मिलेगा.