Lucknow के काकोरी में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। यहाँ के हलवापुर ग्राम सभा के मजरा बाबा खेड़ा में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी क

Lucknow: राजधानी के काकोरी इलाके में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। यहाँ के हलवापुर ग्राम सभा के मजरा बाबा खेड़ा में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ग्रामीणों ने बाबा खेड़ा गांव में लगभग 30 साल के एक युवक का शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका देखा। शव को देखते ही गांव वालों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक कौन था और उसकी मौत कैसे हुई। पुलिस टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।