Lucknow: काकोरी शहीद स्मारक पर बनेगा सेल्फी प्वाइंट, 9 अगस्त को होगी वर्षगांठ

Lucknow: काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के मौके पर शहीद स्मारक को संवारा जा रहा है। इस बार स्मारक पर एक नया सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, ताकि लोग वहां की यादों को संजो सकें। 9 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह के लिए प्रशास

Lucknow: काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ के मौके पर शहीद स्मारक को संवारा जा रहा है। इस बार स्मारक पर एक नया सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा, ताकि लोग वहां की यादों को संजो सकें। 9 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जिलाधिकारी विशाख जी ने खुद स्मारक स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समय के भीतर पूरे कर लिए जाएं। इस अवसर पर पूरे स्मृति स्थल की रंगाई-पुताई कराई जाएगी और फूलों से सजावट की जाएगी। साथ ही, शहीदों के सम्मान में उनके नाम की नई पट्टिकाएं भी लगाई जाएंगी।

डीएम ने अधिकारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि समारोह से पहले जलभराव की समस्या को दूर करने के उपाय किए जाएं ताकि आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।