Lucknow में दो लूटकांडों का खुलासा, काकोरी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, बुलेट और स्प्लेंडर बरामद

Lucknow/Kakori: लखनऊ की काकोरी पुलिस ने मार्च 2026 में हुई लूट की दो अलग-अलग वारदातों को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल समेत वारदात में इस्तेमाल

Lucknow/Kakori: लखनऊ की काकोरी पुलिस ने मार्च 2026 में हुई लूट की दो अलग-अलग वारदातों को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लूटी गई मोटरसाइकिल समेत वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है।

ये दोनों घटनाएं 19 मार्च 2026 को हुई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम विश्वजीत सिंह ने जांच के लिए चार टीमें बनाई थीं। काकोरी थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर और प्रभारी सर्विलांस पश्चिम जोन रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज और यूपी पुलिस के एआई-आधारित ‘यक्ष’ (YAKSH) ऐप का इस्तेमाल किया, जिससे आरोपियों की पहचान आसान हो गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है, जो काकोरी के दुर्गागंज का रहने वाला है। पुलिस ने उसके साथ उसके साथी दीपांशु उर्फ लक्की राजपूत को भी पकड़ा है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि इस लूट में उनके दो अन्य साथी भी शामिल थे, जिनकी तलाश में पुलिस अब छापेमारी कर रही है।