Lucknow के काकोरी में परिवार पर हमला, घर में घुसकर डंडों और लात-घूंसों से पीटा
Lucknow/Kakori : राजधानी लखनऊ के काकोरी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव दौलीखेड़ा में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटा। इ
Lucknow/Kakori : राजधानी लखनऊ के काकोरी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव दौलीखेड़ा में एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटा। इस घटना के दौरान जब गांव के अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।
पीड़ित राम कुमार यादव ने इस मामले में गांव के ही कई लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोपियों पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।