Lucknow में पारिवारिक विवाद के चलते खूनी संघर्ष, युवक ने साले के कंधे में मारी गोली

Lucknow : राजधानी के कैसरबाग इलाके में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी से चल रहे झगड़े के बीच ससुराल पहुँचकर अपने साले पर फायरिंग कर दी। इस हमले में गोली साले के कंधे में लगी

Lucknow : राजधानी के कैसरबाग इलाके में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहाँ एक युवक ने अपनी पत्नी से चल रहे झगड़े के बीच ससुराल पहुँचकर अपने साले पर फायरिंग कर दी। इस हमले में गोली साले के कंधे में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवक और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के बीच युवक अपने ससुराल पहुँचा और वहां बहस बढ़ गई। गुस्से में आकर युवक ने अपने साले पर गोली चला दी। घटना के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।