Lucknow में आपसी विवाद में भाई ने भाई की दुकान फूंकी, कैसरबाग की चाय कैंटीन में लगाई आग

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मछली मोहाल में दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की चाय की कैंटीन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मछली मोहाल में दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे की चाय की कैंटीन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मोनिश की दुकान के ताले तोड़कर आरोपियों ने अंदर पेट्रोल छिड़का और फिर आग लगा दी। मोनिश ने इस मामले की लिखित शिकायत कैसरबाग थाने में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने दो युवकों पर अपनी दुकान जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर लिया है।

इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को कैंटीन में आग लगाते हुए देखा गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि दोषियों को जल्द पकड़ा जा सके।