Lucknow में गले मिलकर जेब से 35 हजार उड़ाने वाला गिरफ्तार, नशे की लत के लिए करता था चोरी
Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक शातिर जेबकतरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लोगों से गले मिलकर बड़ी सफाई से उनके पैसे उड़ा लेता था। हाल ही में उसने एक व्यक्ति की जेब से 35 हजार रुपये चोरी किए थे, जिसके
Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक शातिर जेबकतरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लोगों से गले मिलकर बड़ी सफाई से उनके पैसे उड़ा लेता था। हाल ही में उसने एक व्यक्ति की जेब से 35 हजार रुपये चोरी किए थे, जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।
कैसरबाग पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से 5,250 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कुबूल किया कि उसे नशे की बुरी लत है और अपनी इस लत को पूरा करने के लिए वह चोरी का रास्ता अपनाता था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने इस तरह और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।