Lucknow में चौथी मंजिल से गिरकर OT टेक्नीशियन की मौत, परिजनों ने नींद में चलने की आदत को बताया वजह
Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक निजी अस्पताल में काम करने वाले ओटी टेक्नीशियन की चौथी मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने किराए के फ्लैट म
Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक निजी अस्पताल में काम करने वाले ओटी टेक्नीशियन की चौथी मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह अपने किराए के फ्लैट में रह रहे थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असल वजह साफ हो सके।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उन्हें नींद में चलने की आदत थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से वह नींद में चौथी मंजिल की बालकनी या खिड़की के पास पहुंचे और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।