Lucknow में विवाद के बाद युवक पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली, KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में सोमवार देर रात एक युवक पर गोली चला दी गई। यह घटना रतन स्क्वायर के पास हुई जिसमें अनस नाम के युवक के पैर में गोली लगी है। घायल युवक को तुरंत केजीएमयू (KGMU) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में सोमवार देर रात एक युवक पर गोली चला दी गई। यह घटना रतन स्क्वायर के पास हुई जिसमें अनस नाम के युवक के पैर में गोली लगी है। घायल युवक को तुरंत केजीएमयू (KGMU) ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला डायना कैफे से शुरू हुआ था। वजीरगंज के पीर जलील खटिकाना निवासी हर्षित सोनकर ने बताया कि कैफे मालिक और कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। जब हर्षित ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे धमकी दी। इसके बाद जब हर्षित अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से वापस लौट रहा था, तब रतन स्क्वायर के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें अनस के बाएं पैर में गोली लग गई।

पश्चिमी डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि हर्षित सोनकर की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में सिराज, रिजवान और उनके कुछ अन्य साथियों को आरोपी बनाया गया है। कैसरबाग पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।