Lucknow में पुराने विवाद में युवक को मारी गोली, कैसरबाग के रतन स्क्वायर के पास हुई घटना

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में सोमवार की देर रात फायरिंग की एक घटना सामने आई है। रतन स्क्वायर के पास एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस मामले की

Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में सोमवार की देर रात फायरिंग की एक घटना सामने आई है। रतन स्क्वायर के पास एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह पूरी घटना सोमवार, 27 जुलाई 2026 की रात करीब 2 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक, अनस नाम के एक युवक को पुराने विवाद के चलते गोली मारी गई। गोली अनस के पैर में लगी है। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर कौन थे और इस पुराने विवाद की असली वजह क्या थी।