Lucknow के कदम रसूल वार्ड में सीवर और गंदगी का संकट, 100 साल पुराने शिया कॉलेज वाले इलाके में उफनाईं नालियां

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के कदम रसूल वार्ड में रहने वाले लोग इन दिनों सीवर ओवरफ्लो और गंदगी की गंभीर समस्या से परेशान हैं। इलाके की नालियां पूरी तरह उफन चुकी हैं और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस वार्ड मे

UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के कदम रसूल वार्ड में रहने वाले लोग इन दिनों सीवर ओवरफ्लो और गंदगी की गंभीर समस्या से परेशान हैं। इलाके की नालियां पूरी तरह उफन चुकी हैं और सड़कों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस वार्ड में मशहूर 100 साल पुराना शिया कॉलेज भी स्थित है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण यहां के हालात काफी खराब हो गए हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड 51 के कदम रसूल इलाके के लोग पिछले 20 सालों से साफ-सफाई, पीने के पानी और पक्की सड़कों जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय पार्षद मोहम्मद सगीर खान और स्थानीय विधायक ने उनकी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया। गंदगी और जलभराव की वजह से अब यहां बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

सीवर के रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी Suez India Private Limited ने इस समस्या के लिए खराब ड्रेनेज सिस्टम और अतिक्रमण को जिम्मेदार बताया है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी नियमित सफाई और मेंटेनेंस में लापरवाही बरत रही है। लखनऊ नगर निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा इस कदर है कि हाल ही में एमटी लखनऊ के पास स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।

लखनऊ के कई अन्य वार्ड जैसे जानकीपुरम, अलीगंज, इंदिरा नगर, भवानीगंज और मल्लाही टोला में भी सीवर ओवरफ्लो और टूटी सड़कों की ऐसी ही शिकायतें सामने आई हैं। नगर निगम और स्वेज इंडिया के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम जनता पिस रही है। जो लोग अपनी शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं, वे नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 8177054100, 8177054003 और 8177054010 पर संपर्क कर सकते हैं।