Lucknow के झलकारीबाई महिला अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Lucknow: राजधानी के झलकारीबाई महिला अस्पताल में एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के माता-पिता ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने

Lucknow: राजधानी के झलकारीबाई महिला अस्पताल में एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के माता-पिता ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, आलमबाग के महावीरपुरी निवासी धीरज वर्मा की पत्नी शुभांगी को 26 मई 2026 को झलकारीबाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि जन्म के बाद शिशु की हालत सामान्य बताई गई थी, लेकिन धीरे-धीरे उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। पिता धीरज वर्मा के अनुसार, बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और उसका शरीर नीला पड़ रहा था, लेकिन डॉक्टरों और कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें बच्चे के लिए बाहर से दूध खरीदकर लाने की सलाह दी गई। 28 मई 2026 को शिशु को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद शव लेने के लिए परिवार को काफी देर तक इंतजार कराया गया। परिवार का दावा है कि उन्हें मौत के सही कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

शिकायत में यह बात भी सामने आई है कि अस्पताल के कर्मचारी प्रसूता और शिशु से मिलाने के नाम पर पैसों की वसूली करते थे और परिजनों को वार्ड के अंदर जाने से रोका जाता था। पीड़ित परिवार ने हुसैनगंज थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल परिवार इस हादसे के बाद गहरे मानसिक सदमे में है।