Lucknow में Jeevansathi ऐप के जरिए दोस्ती कर महिला से रेप, आरोपी गिरफ्तार
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने Jeevansathi ऐप के जरिए महिला से दोस्ती की थी और उसे मिलने के बहाने लखनऊ बुलाया था। पुलिस ने इस मामले में
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने Jeevansathi ऐप के जरिए महिला से दोस्ती की थी और उसे मिलने के बहाने लखनऊ बुलाया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता गोरखपुर की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला है। आरोपी ने Jeevansathi ऐप पर उससे संपर्क साधा और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ा ली। इसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए लखनऊ आने को कहा। जब महिला लखनऊ पहुंची, तो आरोपी उसे एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां उसने दो दिनों तक महिला के साथ रेप किया।
घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर नाका पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।