Lucknow के जेसी बोस वार्ड में जलभराव से लोग परेशान, घरों में घुसा पानी और खराब हुए फ्रिज-वॉशिंग मशीन
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के जेसी बोस वार्ड में जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। नालों की सही सफाई न होने की वजह से गलियों में पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थिति इत
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के जेसी बोस वार्ड में जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। नालों की सही सफाई न होने की वजह से गलियों में पानी भर गया है, जिससे आम लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि कई घरों में पानी घुसने से फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब हो गए हैं।
वार्ड के लोगों का कहना है कि यहाँ के नालों की सफाई ठीक से नहीं की गई है। एक उदाहरण के तौर पर, यहाँ एक नाला है जो 6 फुट गहरा था, लेकिन कचरे और गाद की वजह से अब उसमें सिर्फ 1 फुट जगह बची है। इस वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और नाले ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहे हैं।
समस्या को और बढ़ाने में संकरी गलियों और उन पर किए गए अतिक्रमण का बड़ा हाथ है। गलियां पहले से ही छोटी हैं और अब अतिक्रमण की वजह से पानी निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय निवासी गंदगी और बदबू से भी काफी परेशान हैं। लोगों ने जलभराव के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट की खराब हालत और साफ-सफाई की कमी को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं।