Lucknow में ‘जश्न-ए-ग़ज़ल’ के सीजन-5 का आयोजन, शायरी और कथक की महफिल में जुटे साहित्य प्रेमी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में शनिवार, 20 जून 2026 को ‘जश्न-ए-ग़ज़ल’ सीजन-5 का आयोजन किया गया। क्रोसा क्रिएटिव और तक़ी मीर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के साहित
Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित विश्वेश्वरैया सभागार में शनिवार, 20 जून 2026 को ‘जश्न-ए-ग़ज़ल’ सीजन-5 का आयोजन किया गया। क्रोसा क्रिएटिव और तक़ी मीर फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के साहित्य और संस्कृति प्रेमियों ने देर रात तक अदबी महफिल का लुत्फ उठाया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच उर्दू और हिंदी शायरी को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:00 बजे पंजीकरण के साथ हुई, जिसके बाद 6:30 बजे उद्घाटन समारोह ‘आगाज़’ हुआ। इस मौके पर डॉ. बू अब्दुल्ला, जनाब यासीर सिद्दीकी और डॉ. मालविका हरिओम मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि जश्न-ए-ग़ज़ल की शुरुआत साल 2018 में डॉ. राहत इंदौरी के साथ हुई थी और यह अब एक आंदोलन का रूप ले चुका है।
शाम को मनोरंजन और साहित्य का बेहतरीन संगम देखने को मिला। पहले ‘नृत्यांजलि’ कथक समूह ने बॉलीवुड ग़ज़लों पर अपनी प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद मुशायरे और कवि सम्मेलन का दौर चला, जिसमें अजहर इकबाल, अभिश्रेष्ठ तिवारी, शाहबाज तालिब और चिराग शर्मा जैसे शायरों ने अपनी रचनाएं पढ़ीं।
यह एक क्यूरेटेड इवेंट था, जिसमें लखनऊ और अन्य शहरों से आए करीब 600 वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों के लिए सीटें आरक्षित की गई थीं। पूरी महफिल रात 9:30 बजे धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुई।