Lucknow में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी शुरू, 4 सितंबर को त्योहार और 13 को निकलेगी शोभायात्रा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। लखनऊ मारुति नंदन श्री कृष्ण लीला मैदान ट्रस्ट ने आगामी महोत्सव और शोभायात्रा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से तय
Lucknow: राजधानी लखनऊ में जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। लखनऊ मारुति नंदन श्री कृष्ण लीला मैदान ट्रस्ट ने आगामी महोत्सव और शोभायात्रा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से तय किया है कि इस बार जन्माष्टमी का मुख्य उत्सव 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा।
उत्सव के साथ-साथ शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। ट्रस्ट के अनुसार शोभायात्रा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस आयोजन के लिए रूट की घोषणा भी कर दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में आसानी होगी।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 4 सितंबर 2026 को सुबह 02:25 बजे शुरू होगी और 5 सितंबर को रात 12:13 बजे समाप्त होगी। उदयतिथि और निशिता काल में अष्टमी की मौजूदगी के कारण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा।
पूजा के समय की बात करें तो निशिता पूजा 4 सितंबर की रात 11:43 बजे से शुरू होकर 5 सितंबर की रात 12:28 बजे तक चलेगी। यह पूजा लगभग 46 मिनट की होगी। इसके बाद 5 सितंबर 2026 को दही हांडी का उत्सव मनाया जाएगा और व्रत का पारणा सुबह 6:01 बजे के बाद किया जा सकेगा।