Lucknow में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन लूट, बाइक सवार दो बदमाश वारदात कर फरार

Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में गुरुवार सुबह बदमाशों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। यह घटना सुबह करीब 5:30 से 5:

Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में गुरुवार सुबह बदमाशों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। यह घटना सुबह करीब 5:30 से 5:40 के बीच हुई।

जानकारी के मुताबिक वारदात एकेटीयू से भिठौली क्रॉसिंग की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई। बदमाश बाइक पर सवार थे और उन्होंने तेजी से महिला की चेन झपट ली। इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है क्योंकि सुबह के समय लोग टहलने निकलते हैं और ऐसे में बदमाशों का सक्रिय होना चिंताजनक है।

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में 7 अगस्त को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक डॉक्टर से भी हेलमेट पहने बदमाशों ने चेन लूटी थी। वहीं 2 अगस्त की रात एक रिटायर्ड अधिकारी के साथ भी ऐसी ही वारदात हुई थी, जहां बदमाशों ने ईंट फेंककर उनकी रेकी की थी।

हालांकि पुलिस इन वारदातों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। 12 अगस्त को मड़ियांव पुलिस ने तीन चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में एक डिलीवरी बॉय और एक ऑटो-विक्रम चालक शामिल थे, जिनके पास से 3 लाख रुपये की दो सोने की चेन और एक बाइक बरामद की गई थी।