Lucknow के जानकीपुरम में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

Lucknow: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में गुरुवार सुबह एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह घटना सेक्टर-एफ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की है। आग इतनी तेज थी कि भवन के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानका

Lucknow: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में गुरुवार सुबह एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह घटना सेक्टर-एफ स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पास की है। आग इतनी तेज थी कि भवन के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बीकेटी फायर स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब 30 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते टीम के पहुंचने से किसी बड़े हादसे को टाला जा सका।