Lucknow के जनेश्वर मिश्र पार्क में योग शिविर का आयोजन, बुजुर्गों को सिखाए स्वस्थ रहने के तरीके
Lucknow: राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में भारत विकास परिषद की लखनऊ पूर्वी शाखा ने एक विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 15 जून, 2026 को सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक चला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के
Lucknow: राजधानी के जनेश्वर मिश्र पार्क में भारत विकास परिषद की लखनऊ पूर्वी शाखा ने एक विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम 15 जून, 2026 को सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक चला। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 15 से 21 जून तक मनाए जा रहे ‘योग सप्ताह’ के तहत यह पहल की गई थी।
इस शिविर का मुख्य विषय ‘स्वस्थ वृद्धावस्था योग’ रखा गया था। कार्यक्रम में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के योगाचार्य और आयुष चिकित्सा अधिकारी श्री ओम नारायण अवस्थी ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बुजुर्गों और प्रतिभागियों को बताया कि बढ़ती उम्र में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन से आसन और प्राणायाम जरूरी हैं। उन्होंने इन अभ्यासों के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि लोग तनाव और चिंता को कम कर सकें और आत्मनिर्भर बने रहें।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि अवध प्रांत की अलग-अलग शाखाओं में इस पूरे सप्ताह योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। संगठन का लक्ष्य ‘स्वस्थ-समर्थ-संस्कारित भारत’ बनाना है, जिसमें सेवा और संस्कारों के जरिए भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा दिया जाता है। इस दौरान संस्कृत श्लोकों और प्रेरक कहानियों के माध्यम से लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने की कोशिश की गई।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष टी.एन. मिश्रा, सचिव सुनील कुमार पांडेय, नरेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, स्नेहा अग्रवाल, सुमन पांडेय, मंजू मिश्रा, प्रकाश श्रीवास्तव, रीना सक्सेना, सुधीर श्रीवास्तव, सीमा अग्रवाल और डॉ. सुषमा तिवारी समेत कई लोग मौजूद रहे। इसी संदर्भ में आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भी सनातन धर्म को भारत की आत्मा बताते हुए इसे आधुनिक दुनिया की समस्याओं का समाधान बताया था।