Lucknow के जानकीपुरम में घर के बाहर से 60 हजार का जनरेटर चोरी, CCTV में कैद हुए 3 चोर
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां एक घर के बाहर रखा 60 हजार रुपये का जनरेटर चोरी हो गया। इस पूरी वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें तीन चोर जनरेटर ले जाते हुए स
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहां एक घर के बाहर रखा 60 हजार रुपये का जनरेटर चोरी हो गया। इस पूरी वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें तीन चोर जनरेटर ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
घटना जानकीपुरम थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके घर के बाहर रखा जनरेटर गायब है। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो उसमें तीन लोग जनरेटर उठाकर ले जाते दिखे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।