Lucknow में घरेलू विवाद के दौरान पति की मौत, पत्नी पर तवे से सिर पर वार करने का आरोप
Lucknow/Janakipuram : राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान आशीष सोनी उर्फ शनि के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले क
Lucknow/Janakipuram : राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान आशीष सोनी उर्फ शनि के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों का आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान आशीष की पत्नी प्रीति उर्फ तपस्या ने उनके सिर पर तवे से जोरदार वार किया था। चोट इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान आशीष सोनी की मौत हो गई। परिवार ने पत्नी पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। पुलिस अब इस मामले में साक्ष्य जुटा रही है ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके।