Lucknow में सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने की आत्महत्या, जानकीपुरम में पंखे से लटकी मिलीं
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम सेक्टर-8 में एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। यह दुखद घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है, जब घर के सदस्य मौजूद नहीं थे। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी
Lucknow: राजधानी के जानकीपुरम सेक्टर-8 में एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। यह दुखद घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की है, जब घर के सदस्य मौजूद नहीं थे। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
मृतका की पहचान 42 वर्षीय आशा त्रिपाठी के रूप में हुई है। उनके पति डॉ. अनिल त्रिपाठी सीतापुर के एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। मंगलवार को जब डॉ. अनिल अपनी ड्यूटी पूरी कर सीतापुर से घर लौटे, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलने पर जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे पुलिस ने तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर जाने पर आशा त्रिपाठी पंखे से फंदे के सहारे लटकी मिलीं। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।
पारिवारिक जानकारी के मुताबिक, दंपति के दो बेटे हैं, जिनमें से एक भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।