UP : लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) अलीगंज में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 21 और 22 मई, 2026 को होने वाले इस फेयर में फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई (FTE) पद
UP : लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) अलीगंज में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। 21 और 22 मई, 2026 को होने वाले इस फेयर में फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई (FTE) पदों पर भर्ती की जा रही है। सुबह से ही कैंपस के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे वहां काफी भीड़ हो गई है।
भर्ती के लिए जरूरी योग्यता और नियम क्या हैं?
इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 22 वर्ष होनी चाहिए, हालांकि महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो हाईस्कूल में कम से कम 40% अंक होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को NCVT या SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक और डीजल मैकेनिक जैसे मैकेनिकल ट्रेड्स में ITI पास होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया और मिलने वाली सैलरी कितनी होगी?
चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। 21 मई को प्रारंभिक मूल्यांकन और तकनीकी परीक्षा ली गई, जबकि 22 मई को सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार (Interview) होगा। चयनित पुरुष अभ्यर्थियों को हरियाणा के खरखौदा प्लांट में और महिला अभ्यर्थियों को मानेसर प्लांट में तैनात किया जाएगा। वेतन की बात करें तो पुरुष अभ्यर्थियों को लगभग ₹32,000 और महिला अभ्यर्थियों को ₹41,713 प्रति माह (CTC) मिलेंगे। कंपनी द्वारा सब्सिडी वाला भोजन और यूनिफॉर्म की सुविधा भी दी जाएगी।
जरूरी दस्तावेज और आवेदन का तरीका क्या है?
अभ्यर्थियों को अपने साथ हाईस्कूल और ITI की मार्कशीट, सर्टिफिकेट, आधार कार्ड और पैन कार्ड की मूल कॉपी और फोटोकॉपी लानी होगी। ड्रेस कोड के तौर पर औपचारिक शर्ट और जूते पहनकर आने की सलाह दी गई है। इच्छुक युवा मारुति सुजुकी की आधिकारिक वेबसाइट marutisuzuki.com/corporate/careers पर ‘Flexi Workmen’ लिंक के जरिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। प्लेसमेंट प्रभारी एमए खान ने साफ किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है, इसलिए किसी भी बिचौलिए के झांसे में न आएं।
Frequently Asked Questions (FAQs)
मारुति सुजुकी जॉब फेयर में आवेदन के लिए कौन से ट्रेड्स मान्य हैं?
इसमें फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, टर्नर, पेंटर, टूल एंड डाई मेकर, शीट मेटल वर्कर, ऑटो बॉडी रिपेयर और टेक्नीशियन ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसे मैकेनिकल ट्रेड्स के ITI पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग कहाँ की जाएगी?
चयनित पुरुष अभ्यर्थियों की पोस्टिंग हरियाणा के खरखौदा (सोनीपत) प्लांट में और महिला अभ्यर्थियों की पोस्टिंग मानेसर (गुरुग्राम) प्लांट में की जाएगी।